लक्षित सैनी
राज की नीति न्यूज, कुरुक्षेत्र : सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद और महाबीर सत्संग सभा द्वारा कुरुक्षेत्र द्वारा रविवार को कुरुक्षेत्र में जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत संस्था से जुड़े सदस्यों ने अपने एक माह का वेतन इस मदद के कार्य में दिया। इसके फलस्वरूप 200 से अधिक महिलाओं को संस्था द्वारा नकद राशि, कपड़े और खाना दिया गया। संस्था के पदाधिकारी एचसी मुंजाल ने बताया कि सतयुग दर्शन ट्रस्ट के निर्देशानुसार इस सेवा के कार्य का आयोजन किया गया है, जिसमें 200 से अधिक महिलाओं की मदद की गई है। यह कार्य पूरे विश्व में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। जरुरतमंद लोगों को घर-घर जाकर भी सामान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन की असल पूंजी सेवा ही है। सेवा का यह कार्य निश्चित रूप से अद्भुत कार्य है।
