हरियाणा पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंची हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी
उपाध्यक्षा ने कहा कि कार्यक्रम में दुश्मन देशों से लड़ते हुए शहीद होने सैनिकों की वीरांगनाओं, युद्ध में शरीर का कोई अंग खोने वाले वीर सैनिकों और 80 वर्ष से अधिक आयु के वीर सैनिकों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि उपाध्यक्षा सुमन सैनी का स्वागत संस्था के हरियाणा प्रधान आज्ञाराम दहिया ने किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि देश पूर्व सैनिकों के बलिदान को याद रखता है और सरकार पूर्व सैनिको के परिवारों के लिए कई प्रचार की योजनाएं बना रही है। कार्यक्रम में हरियाणा से सभी जिलों से पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। मंच का संचालन जसबीर सिंह नागपाल ने किया। इस मौके पर प्रधान रामशरण सैनी, वायु सेना के राज्य प्रधान पवन सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखबीर अहलावत, सुबेदार कृष्ण गोदारा, कर्नल सुबे सिंह ढांडा, मेजर आईजे शर्मा, सुबेदार लाल चंद, सुबेदार जसपाल सिंह व हवलदार दलजिंद्र सिह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।