सासंद नवीन जिंदल ने हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भतीजे सुधांशु सुधा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सांसद नवीन जिंदल ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत व्यक्ति का निधन परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है और इसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है। सांसद नवीन जिंदल व पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उनके भाई अशोक सुधा, नप की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, पार्षद मुकुंद सुधा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी दुख व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने भी पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भतीजे सुधांशु सुधा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत व्यक्ति का निधन परिवार ही नहीं बल्कि समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है और इसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है।
सुभाष सुधा के भतीजे के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल।