राज की नीति न्यूज, कुरुक्षेत्र। पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डा. जसबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा पशुपालन विभाग की तरफ से 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन कुरुक्षेत्र केडीबी मेला ग्राउंड में 30 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में प्रदेश के कोने-कोने से पशुपालकों को आमंत्रित किया गया है। सभी पशुपालन अच्छी नस्लों के पशुओं के साथ केडीबी मेला ग्राउंड में पहुंचेंगे। यहां पर विभाग की तरफ से प्रगतिशील पशुपालकों के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
