हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नदियों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य :धुम्मन सिंह किरमच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंद्री के चौगामा में यमुना मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन,हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

राज की नीति न्यूज, इंद्री, इंद्री के गाँव चौगामा स्थित हसुमाजरा घाट पर शनिवार को यमुना माँ के मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने विधिवत रूप से यमुना मैया की मूर्ति पर पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने उन्हें यमुना का पवित्र जल भेंट किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नदियों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार नदियों, नहरों और पानी के स्रोतों के प्रति पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर इन कार्यों की समीक्षा करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रदेश में पानी की कोई कमी न हो।

उन्होंने कहा कि यमुना नदी का जल पवित्र है। सभी नदियां माता के समान होती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिसमें उन्होंने धनौरा में एक एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित करने की बात कही, जिससे साफ पानी यमुना में डाला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ प्रदेश के किसानों को पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें