राज की नीति न्यूज, इंद्री (करनाल) :
करनाल जिले के इंद्री हलके के पास यमुना नदी में सरस्वती नदी का जल प्रवाहित किया गया। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने यह जल पूरे विधि-विधान के साथ यमुना नदी के जल में मिलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंद्री हलके के पास से गुजर रही यमुना का स्वच्छ पानी किसानों के काम आ रहा है। हरियाणा सरकार नदियों के प्रति संवेदनशील है और इस पर गंभीरता से काम कर रही है।
जल विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब को बड़े भाई की भूमिका निभानी चाहिए और हरियाणा के हक का पानी रोकने के बजाय प्राथमिकता से देना चाहिए। धुम्मन सिंह ने कहा कि पहले केजरीवाल ने यमुना के पानी में जहर मिलाने की बात कही और उसकी सजा भुगती थी। अब भगवंत मान भी केजरीवाल के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और उनका भी यही हश्र होने वाला है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार जनता के हक में है और पूरा पानी पंजाब से लेकर रहेंगे।

2 Responses
Very good
Best partnership