लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक नैतिकता की सुरक्षा के महत्व को बताने के लिए होंगे कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज की नीति न्यूज, कुरुक्षेत्र : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि आपातकाल के 50वीं वर्षगांठ पर स्कूलों में वर्षभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा प्रशासकों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक नैतिकता की सुरक्षा के महत्व के बारे में अधिक जागरूकता और प्रतिबद्धता पैदा करना है। 25 जून 2025 को भारत में आपातकाल 1975-77 लागू होने की 50वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में इस अवधि को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जो 25 जून 2025 से शुरू होकर 25 जून 2026 तक एक वर्ष तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस बारे में स्कूलों में प्रचार-प्रसार किया जाए। स्कूल असेंबली के दौरान लोकतंत्र के महत्व और लचीलेपन के बारे में बताया जा सकता हैं। इसमें लोकतंत्र के काले दिनों का उल्लेख हो। उन्होंने कहा कि स्कूलों में एक राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। स्कूली छात्र निबंध प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा फिल्म का प्रदर्शन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सूचनाओं का सभी विद्यालयों में प्रसारित की जाए। विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त नेहा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें