हिसार में संविधान बचाओ अभियान को लेकर हुई बैठक, 10 मई को होगा विशाल कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज की नीति न्यूज, हिसार :
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे महत्वपूर्ण संविधान बचाओ अभियान को हिसार जिले में प्रभावी रूप से लागू करने और इसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 4 मई को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी हिसार द्वारा आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की शुरुआत उकलाना हलके के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय बलदेव बोलान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके पार्टी के प्रति समर्पण को याद किया।
इसके बाद संविधान बचाओ कार्यक्रम के जिला कन्वीनर नरेश सेलवाल ने बैठक के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हिसार जिले में इस अभियान का मुख्य कार्यक्रम आगामी 10 मई 2025 को कांग्रेस भवन हिसार के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। यह एक विशाल कार्यक्रम होगा, जिसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई शीर्ष नेता शिरकत करेंगे और संविधान के महत्व पर अपने विचार रखेंगे। सेलवाल ने जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरि प्रसाद, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और युवा संसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया। आज की बैठक में जिले के विभिन्न हलकों से प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आगामी कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सुझाव दिए। बैठक के अंत में जिला कन्वीनर नरेश सेलवाल ने सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, उनके महत्वपूर्ण सुझावों और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के अथक प्रयासों से संविधान बचाओ अभियान हिसार जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करेगा और संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये रहे बैठक में मौजूद

बैठक में आदमपुर हलके से विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा, नारनौंद हलके से विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण सिंगला उर्फ टीटू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल मान, वरिष्ठ युवा नेता राहुल मक्कड़, वरिष्ठ नेता रतन कुमार बडगूजर, वरिष्ठ नेता अनूप सिंह सरसाना, महिला जिला अध्यक्ष संतोष जून, महिला नेत्री कमल सहरावत, कृष्णा दुग्गल, गायत्री यादव, गीता आहूजा, सिलोचना सिहाग, वरिष्ठ नेता राजेश कुमार मुंढ़ई, रिटायर्ड कर्मचारी सेल अध्यक्ष रणधीर सिंह बामल, युवा नेता विजेंद्र हुड्डा, पूर्व अल्पसंख्यक चेयरमैन विक्टर डेविड, वरिष्ठ नेता चंद्र भान काजला, राजकुमार जांगड़ा, सतीश भाटिया, घनश्याम वर्मा, सोनू लंकेश, शेखर रंगा, सुरेश वाल्मीकि, संदीप सिहाग मिल गेट, युवा नेता सुरेश पंघाल, दर्शन सोढ़ी, खुशीराम, वीरेंद्र उर्फ बांदर लितानी, विक्की पूनिया, रमेश चंद्र वर्मा, शशिकांत शर्मा, श्याम लाल सरवटे, अमरजीत कुंडू, महिला नेत्री हितेश कंबोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “संविधान बचाओ अभियान” के महत्व पर जोर दिया और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने आगामी 10 मई के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की और अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया।

हिसार कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता और उन्हें संबोधित करते कांग्रेसी नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें